O लेवल व CCC कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना को किया गया आनलाइन
पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक युवतियों के लिए संचालित O लेवल एवं CCC कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना को वित्तीय वर्ष 2018-19
से आनलाइन कर दिया गया
लखीमपुर खीरी। पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक युवतियों के लिए संचालित O लेवल एवं CCC कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना को वित्तीय वर्ष 2018-19
से आनलाइन कर दिया गया है। उक्त आशय की जानकारी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण
अधिकारी वीरपाल ने दी।
उन्होनें बताया कि इस योजना
के अर्न्तगत तहसीलदार द्वारा जारी रूपया एक लाख मात्र तक का आय प्रमाण पत्र
हो, कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए (10+2) इण्टरमीडिएट न्यूनतम शैक्षित
अर्हता आवश्यक है। तहसीलदार के द्वारा जारी पिछड़े वर्ग का जाति प्रमाण
पत्र, आवेदन के आधार कार्ड की प्रति, प्रशिक्षणार्थियों की अधिकतम आयु 35
वर्ग से अधिक नही होनी चाहिए साथ ही प्रशिक्षणार्थी बेरोजगार हो और किसी भी
शिक्षण संस्था से छात्रवृत्ति न ले रहा हो।
उन्होनें बताया वित्तीय वर्ष 2018-19 में O लेवल,CCC कम्प्यूटर
प्रशिक्षण के लिए इच्छुक अभ्यर्थी पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग उ0प्र0 की
वेबसाइट पर दिये गये लिंक के माध्यम से जनसुविधा केन्द्रों, साइबर कैफे,
निजी इण्टरनेट केन्द्र द्वारा स्वयं आनलाइन आवेदन 15 जुलाई तक किया जा सकता
है।
अन्य किसी माध्यम से प्रापत आवेदन स्वीकार नही किये जायेगे। आनलाइन
आवेदन के उपरांत आवेदन का प्रिंट आउट प्राप्त कर समस्त अभिलेखों की औपचारिताओं
(आय, जाति व अन्य शैक्षिक अभिलेख) को संलग्न करते हुए उसकी हार्डकापी
कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विकास भवन में 20
जुलाई तक सायं 5 बजे तक जमा करना सुनिश्चित करे। उक्त योजनाओं की विस्तृत
दिशा निर्देश समय सारणी उक्त वेबसाइट पर प्राप्त कर सकता है।
....रिपोर्ट - हिमांशु श्रीवास्तव। (लखीमपुर खीरी )

No comments