Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

रुक-रुक हो रही बारिश के चलते धराशाई हुई दो मंजिला इमारत





लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक हो रही बारिश के चलते खस्ताहाल हो चुके भवनों और इमारतों को भारी नुकसान पहुंच रहा है। बतादे कि शाहदतगंज थाना क्षेत्र के कश्मीरी मोहल्ले में एक ऐसी ही दो मंजिला इमारत अचानक भर-भराकर गिर गई। गनीमत यह रही कि घर के सभी सदस्य उस वक्त मकान के पीछे वाले हिस्से में थे। जिससे इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। मकान गिरने की सूचना क्षेत्र में फैलते ही अफरातफरी मच गई। 
घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम कर्मचारियों के साथ पुलिसबल व राहत बचाव कार्य की टीम मौके पर पहुंच गई और मलबे को हटाना शुरू कर दिया। शाहदतगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना के वक्त घर के धवस्त हुए हिस्से में किसी भी व्यक्ति के मौजूद न होने से किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है। हालांकि घर में रहने वाले लोगों के सामान का नुकसान हुआ। इसका आकलन किया जा रहा है।

No comments