मुन्ना बजंरगी की जेल में हुई ह्त्या
![]() |
| मुन्ना बजरंगी का फाइल फोटो |
खास बातें-
1. सुनील राठी का क्यों नाम आ रहा है सामने
2. सुनील से मुन्ना की नहीं थी कोई दुश्मनी
3. इस हत्याकांड से उठे बड़े सवाल
![]() |
| जेल में बंद पश्चिमी उत्तर प्रदेश का डॉन सुनील राठी |
अब मुन्ना बजरंगी हत्याकांड के तार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक और डॉन सुनील राठी से जुड़ रहे हैं। वह भी कई मामलों में जेल में बंद है। अभी तक इस बात का कोई सुराग नहीं मिल पाया है कि मुन्ना बजरंगी को मारने में सुनील राठी का नाम क्यों सामने आ रहा है क्योंकि दोनों का आपस में दूर-दूर तक किसी भी मामले में संबंध नहीं रहा है। वहीं कुछ दिन पहले ही मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह ने सीएम योगी से मिलकर मुन्ना बजरंगी की हत्या की आशंका जताई थी।
वहीं सवाल इस बात का भी उठ रहा है कि जेल के अंदर पिस्तौल कैसे पहुंची है. एक दिन पहले ही मुन्ना बजरंगी को बागपत जेल लाया गया था. क्या उसको मारने की साजिश में प्रशासन और बड़े लोगों का भी हाथ है।


No comments