Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

भाजपा के पूर्व पार्षद ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या


     भाजपा के पूर्व पार्षद निगम शर्मा ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली
 
मुरादाबाद। जनपद के मझोला थाना क्षेत्र अंतर्गत सूर्य नगर इलाके में आज सुबह करीब 9:30 बजे भाजपा के पूर्व पार्षद निगम शर्मा ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पूर्व पार्षद ने मौके पर सुसाइड नोट भी छोड़ा जिसमें उन्होंने खुद को मौत का जिम्मेदार बताया है।

घटना के बाद परिजनों समेत मित्रो में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की जानकारी पर एएसपी अपर्णा गुप्ता इस्पेक्टर व इस्पेक्टर मझोला विकास सक्सेना मौके पर पहुंचे। जिसके बाद घटना के संदर्भ में जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया गया। 

फॉरेंसिक टीम ने घटना के संदर्भ में जाँच के नमूने लिए, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बतादे कि निगम शर्मा भाजपा से तीन बार पार्षद रह चुके थे। हाल ही में हुए निगम चुनाव में वह मात्र 67 वोटों से हार गए थे। फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है। 

मझोला थाना क्षेत्र के सूर्य नगर इलाके में बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे भाजपा के पूर्व पार्षद निगम शर्मा ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने मौके पर सुसाइड नोट भी छोड़ा इसमें उन्होंने खुद को मौत का जिम्मेदार बताया है। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के बाद शहर के तमाम राजनैतिक लोग और गणमान्य लोग पहुंच कर परिजनों को ढांढस बंधाया। पूर्व पार्षद निगम शर्मा के आत्महत्या करने के बारे में सूचना पाकर एएसपी अपर्णा गुप्ता इस्पेक्टर मझोला विकास सक्सेना मौके पर पहुंचे। घटना के संदर्भ में जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया गया। फॉरेंसिक टीम ने घटना के संदर्भ में नमूने लिए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
http://www.jantakiawaz.org/category/state/utterpradesh/news-598808

No comments