मोहम्मद अली जिन्ना के सपनों वाला देश बनाने के इच्छुक हैं इमरान खान
डेस्क। पाकिस्तान में अब नई सरकार के गठन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। वहीं अमेरिका की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में उसने पाकिस्तान की नई सरकार के साथ काम करने को लेकर उत्साह जताया है। अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से कहा गया है कि वह साउथ एशिया में सुरक्षा और स्थिरता के लिए पाक की नई सरकार के साथ काम करना चाहता है। आपको बता दें कि इमरान खान जो अमेरिका के मुखर विरोधी रहे हैं, पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री बनने की ओर बढ़ रहे हैं। गुरुवार को उन्हें विजेता घोषित किया गया है और अब इमरान ने वादा किया है कि वह पाक को एक ऐसा देश बनाएंगे जिसका सपना मोहम्मद अली जिन्ना ने देखा था।
अमेरिकी मीडिया में मिली इमरान की जीत को जगह
हालांकि अमेरिकी विदेश विभाग ने पाकिस्ता न में हो रहे कुछ घटनाक्रमों पर चिंता भी जाहिर की है। अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से कहा गया है कि मीडिया पर चुनावों की वजह से पाबंदियां लगाई गई थी, वे काफी चिंजातनक थीं। विदेश विभाग के मुताबिक वह अभी पाकिस्ता न चुनाव आयोग और ऑब्जर्वर मिशन की ओर से आधिकारिक नतीजों की पुष्टि का ऐलान कर रहा है। इमरान की पार्टी ने अभी तक नेशनल एसेंबली की 110 सीटें जीत ली हैं। सरकार बनाने के लिए पीटीआई को 137 सीटों की जरूरत है और ऐसे में इमरान के पास 27 सीटें कम पड़ रही हैं। अगर वह निर्दलीय उम्मीआदवारों की तरफ देखते हैं तो उनकी संख्याऔ भी 12 ही है। इमरान जो पहले ही इस बात से इनकार कर चुके हैं कि वह गठबंधन की सरकार नहीं बनाएंगे, अब अल्पमत मे रहते हुए वे सरकार बनाने की कैसी जद्दोजहद करेंगे इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। हालांकि पूर्व क्रिकेटर इमरान ने पांच सीटों से चुनाव लड़ा था और उन्हें् इन सभी पांचों सीटों पर जीत मिली है। अमेरिकी मीडिया की नजरें भी बुधवार से चुनावों और फिर इसके नतीजों पर टिकी हुई हैं। अमेरिकी मीडिया ने इमरान के जीतने और उनकी पार्टी के सबसे बड़ी पार्टी बनने की खबरों को प्रमुखता से जगह दी।

No comments