Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

संभागीय कार्यालय प्रांगण में किया गया बिजली बिल माफ़ी योजना का शुभारंभ

रहली नगर 500 उपभोक्ता को मिला बिल माफ़ी का प्रमाण पत्र


रहली। मुख्यमंत्री सरल बिजली बिल स्कीम एवं बकाया बिजली बिल माफ़ी योजना का शुभारंभ रहली संभागीय कार्यालय प्रांगण में किया गया जिसमे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभिषेक भार्गव रहे। जिन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की माननीय मुख्यमंत्री जी ने गरीबों की सबसे बड़ी चिंता की है जो गरीबों के ह्रदय में रहती थी उस चिंता को कम करने का नहीं उस चिंता को खत्म करने का काम आज मुख्यमंत्री जी ने किया है। उन्होंने कहा इसके पहले दिग्विजय सिंह थे जिन्होंने भी बिजली के बिल को माफ़ कर दिये थे। लेकिन इसके बाद क्या,बिजली जलाएँगे तो बिल आयेगें तो दोगुने तीन गुने आएंगे तो भरेगा कौन उनका चुनाव निकट था तो अपनी डूबती कस्ती को बचाने का काम सोचा था। उन्होंने एक दाव खेला था कि गरीबो के बिजली के बिल माफ़ कर देगे तो वोट दे देंगे।उन्होंने कहा लेकिन माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐसी योजना बनाई है  जिसमे ना केवल बिल माफ़ होंगे बल्कि हर माह 200 रूपये प्रतिमाह ही भरना पड़ेगा। उन्होंने कहा ऐसा मुख्यमंत्री कभी कोई हो सकता है ऐसा नेता कभी कोई हो सकता है भविष्य किसी ने नही देखा पर भूतकाल की बात करे तो संपूर्ण भारत वर्ष के इतिहास में ऐसा संबेदंशील गरीबो का हितैशी ,मजदूरों का हितैशी, हो। जिसके बाद उन्होंने कहा रहली विधानसभा क्षेत्र मध्य प्रदेश ,देश में दूसरा ऐसा को व्यक्ति नही जैसा गोपाल  भार्गव,शिवराज सिंह चौहान व नरेंद्र मोदी है। 
जिसके कार्यक्रम के दौरान 500 उपभोक्ताओं को बिजली माफ़ी का प्रमाणपत्र प्रदान किया गया साथ अभी तक रहली क्षेत्र के 13902 उपभोक्ता योजना में पंजीयन हुआ 7.87 लाख  रूपये के बिल माफ़ किये गए। कार्यक्रम के दौरान जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष  राजेंद्र जारोलिया,जनपद अध्यक्ष संजय दुबे ,नगरपालिका अध्यक्ष गढ़ाकोटा भरत चौरसिया, कार्यपालन अभियन्ता राहुल शाह,सहायक अभियन्ता शहर अम्बर प्रताप सिंह,सहायक अभियंता राकेश गडवाल ,एस के शर्मा, एस पी शुक्ला, जी एस पाठक, शशिकांत शर्मा सहित तमाम लाभर्थी उपभोक्ता मौजूद रहे।


... रिपोर्ट - हेमंत आठिया। (सागर मध्यप्रदेश)

No comments