नाबालिक के साथ हुए रेप के विरोध में कांग्रेसियो ने की अध्यक्षों की बैठक,फूंका पुतला
सागर। जनपद के देवरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गौरझामर में 14 वर्षीय अबोध बालिका के साथ हुए रेप के विरोध में बीना में अखिल भारतीय कांग्रेस के समन्वयक कुलजीत सिंह बाछल एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत के निर्देशन में बीना विधानसभा में मंडलम एवं सेक्टर कमेटी के अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई। 

बैठक के दौरान पोलिंग बूथ वार कमेटियों के गठन की चर्चा की गई, जिसके बाद सर्वोदय चौराहे पर कांग्रेसियो ने विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। जिसके बाद सागर पहुचकर जिला अध्यक्ष ने पीड़िता के परिजनों से मिलकर मेडिकल हॉस्पिटल पहुचे।
... रिपोर्ट - हेमंत आठिया।(सागर मध्यप्रदेश)

No comments