Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

अधिवक्ताओं के साथ हुई लूट की घटना का पुलिस ने किया पर्दाफाश



सागर। जनपद के मालथौन थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रेमपुरा गांव के पास 24 - 25 जून की दरमियानी रात अज्ञात लुटेरों ने स्टेट बार कौसिल जबलपुर की मीटिंग से लौट रहे भिंड तथा ग्वालियर ज़िलें के 7 अधिवक्ताओं जिनमें ग्वालियर हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल मिश्रा भी शामिल थे उन पर धारदार हथियारों से हमला कर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था तथा अधिवक्ताओं से करीब 78 हजार नगद एक सोने की चेन  कुछ अंगूठियों मोबाइल के साथ अन्य सामान  की लूटपाट की। ये सभी अधिवक्ता अपनी निजी कार पर सवार थे। लुटेरों ने पहले रांपी से कार को पंक्चर किया फिर टायर बदलते समय अचानक इन पर हमला कर दिया था।
इस मामले में घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए थे पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें गठित कर इनकी तलाश तीन राज्य में प्रारंभ की जिसके बाद पुलिस को सफलता लगी तथा पुलिस ने इस घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूट के 55 हाजर रु  कुछ जेवरात तथा सामान बरामद किया पुलिस ने अपनी जांच के दौरान सबसे पहले व्यवसाय गिरोह जिनमें पारदी तथा कंजर गैंग  प्रमुख हैं उन पर फोकस किया तथा इस घटना में कंजर ग्रुप के शामिल होने की बात सामने आई इस घटना को कंजर गिरोह के 8 सदस्यों ने अंजाम दिया था शेष आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ने दस दस हजार के इनाम की घोषणा की है शेष आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी यह जानकारी सागर पुलिस अधीक्षक ने आज पत्रकार वार्ता में दी है ।

...रिपोर्ट - हेमंत आठिया।(सागर मध्यप्रदेश)

No comments