Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

कम्पटीशन सेमिनार कार्यक्रम का हुआ आयोजन

उन्नाव। अमेरिकन इंस्टीट्यूट आफ लैंगुवेज प्राइवेट लिमिटेड की शहर की शाखा में शिक्षणरत विद्यार्थियों के मध्य कम्पटीशन सेमिनार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने अग्रेंजी भाषा में अपने पारगंत कौशल का प्रदर्शन कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 
कार्यक्रम में मुख्य अध्यक्षता फैसल बेग व विनय शुक्ला ने की। जनपद में 2014 में खुली शाखा के अध्यक्ष विक्रम श्रीवास्तव ने बताया कि प्रशान्त पाण्डेय व चन्दन पाण्डेय के सहयोग से जनपद मे उन्होने अमेरिकन इंस्टीट्यूट आफ लैंगुवेज प्राइवेट लिमिटेड की शाखा खोली। उन्होने बताया कि अमेरिकन शब्दावली बेहद सरल व सर्वभौमिक होने के नाते प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए बेहद अहम मानी जाती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे फैसल ने सेमिनार में आए सभी अभ्यर्थियों की सराहना करते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की। 
पूर्व छात्र भी सेमिनार में हुए शामिल
कम्पटीशन सेमिनार में पूर्व छात्र भी शामिल हुए। जिनमें नितिन, कुलदीप यादव व आकाश प्रमुख रहे। उन्होने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि कैसे उन्होने इंस्टीट्यूट से अग्रेंजी में धारा प्रवाह में अपनी न शिर्फ पकड़ मजबूत बनाई। वहीं उन्होने अपने स्वर्णिम भविष्य को भी उज्वल बनाया। इस दौरान एक सैकड़ा से अधिक अभ्यर्थियों ने सेमिनार में भाग लिया। 
जलपान के दौरान अभ्यिर्थियों ने की मस्ती 
सेमिनार के मध्य जलपान के लिए जैसे ही कार्यक्रम को ब्रेक किया गया। सभी अभ्यर्थी चहक उठे। देखते ही देखते एक छोटी पार्टी बन गई। कोल्ड्रिंक पेटीज आदि का आनंद लेते हुए सभी अभ्यर्थियां ने पूरा इंज्वाय किया। 

No comments