सदर बाजार में खुला देशी शराब ठेका से स्थानीय परेशान
उन्नाव। थाना
आसीवन क्षेत्र के अन्तर्गत नगर पंचायत रसूलाबाद की सदर बाजार में स्थित
देशी शराब के ठेके पर शासनादेश की खुलेआम उड़ाई जा रही है। जबकि रिहाईशी व
बाजार आदि में शराब के ठेके को खुलने की परमिशन नही है। धज्जियां इस ठेके
पर नियम कानून को ताँख पर रख कर खुलेआम शराब पीकर लोग करते हैं गाली गलौज
एवं झगड़ा जबकि ठेके के बगल में ही स्थित है मेडिकल स्टोर एवं दवाखाना यहां
आने वाले मरीजों एवं तीमारदारों को हो रही है भारी मुसीबतें। अगर इस बात को
गम्भीरता से न लिया गया तो किसी भी दिन किसी बड़ी घटना के घटने से इंकार
नहीं किया जा सकता है। इसी जगह पर बिगत चार साल पहले लाठी डंडों से पीट
हत्या हो चुकी है ।

No comments