नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद आरोपी ने दी जान की धमकी
उन्नाव।
थाना माखी के अन्तर्गत ग्राम रामसिंह के एक युवक ने गांव की ही एक नाबालिग
युवती को बहला प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना माखी के अन्तर्गत ग्राम रामसिंह के सर्वेश धोबी पुत्र विश्राम धोबी ने गांव की ही एक नाबालिग युवती को बहला फुसला कर गांव में ही हाल में बने नवनिर्मित खाली पड़े भवन में जबरन ले गया। जहॉ उसे बंधक बना लिया। इस दौरान नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म करता रहा। नाबालिग युवती के पिता दैनिक मजदूर हैं। वे जब देर शाम घर आए तो उन्हे परिजनों ने युवती के सुबह से गायब होने की जानकारी दी। जिसके बाद वे उसे खोजने के लिए निकल पड़े। लगातार खोजबीन के बाद भी युवती उन्हे जब नहीं मिली तो वे निराश होकर लौट रहे थे। तभी युवती घर के पास रोती सुबकती मिली। उन्होने उससे जब जानकारी मिली तो वे सन्न रह गए। उन्होने मामले की गंभीरता देखते हुए युवती की जान को खतरा भांपते हुए उसकी बड़ी बहन के ससुराल ऊगूं में भेज दिया। इस दौरान युवती के पिता ने पुुलिस अधीक्षक को मामले जानकारी देते हुए युवक के खिलाफ कारवाई करने की मांग की।
फुसला कर नवनिर्मित भवन में ले जा कर बंधक बना लिया। इस दौरान नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म करता रहा। परिजनों ने युवती को घर पर न मिलने के बाद वे खोजबीन पर निकल पड़े। इस दौरान युवक युवती को वहीं छोड़ लापता हो गया। युवक ने युवती को जाते समय जान से मार देने की धमकी भी दी। जिससे डर कर युवती को उसके पिता ने डर व लोकलाज के डर से बड़ी ब्याहता लड़की की ससुराल ऊगूं में भेज दिया।
No comments