डी एस एन कॉलेज में मनायी गयी अमर शहीद चंद्र शेखर आजाद की जयंती
उन्नाव।
स्वतंत्रता समर के नायक, माँ भारती के वीर सपूत चंद्रशेखर आजाद की जयंती
पर जिले के प्रमुख महाविद्यालय डी.एस.एन.पी.जी. कॉलेज में स्थापित मूर्ति
पर महाविद्यालय के ’प्राचार्य डॉ. मानवेंद्र सिंह, चीफ़ प्रॉक्टर डॉ. उमेश
बाजपेयी, छात्र नेता निशांत शुक्ल, हितेश शुक्ल, आर्यन चौरसिया, एन.वाई.के.
महानिदेशक प्रतिनिधि ललित द्विवेदी, बीजेपी युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष
विनय सिंह’ एवं महाविद्यालय के छात्रो और शिक्षकगणो द्वारा मल्यार्पण करके
उन्हे याद किया गया। माल्यार्पण के पश्चात प्राचार्य ’मानवेंद्र सिंह’ जी
द्वारा छात्रो को अमर सेनानी आजाद जी के बारे मे बताया गया। ललित द्विवेदी
ने कहा कि आजाद जी सारा जीवन आजादी के लिए संघर्षरत रहे और कभी अंग्रेजो
द्वारा पकड़े नहीं गए. आखिर में अंग्रेजो से लड़ते लड़ते जब गोलिया ख़त्म हो
गयी तो बची हुई एक गोली से खुद का जीवन समाप्त कर लिया किन्तु अंग्रेजो के
हाथ नहीं आए। इस दौरान महाविद्यालय के कई छात्र संदीप, यश, प्रवीण, अफजल
आदि छात्र मौजूद रहे।
वहीं जिला दैनिक संघ उन्नाव ने अमर शहीद
चन्द्रशेखर आजाद का जन्म दिन धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम सचालंन करते
हुए यात्री संघ के जिलामहासचिव मनोज तिवारी नेकहा कि चन्द्रशेखरजी को सदैव
बलिदान याद किया जायेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुऐ जिला दैनिक
यात्री संघ के जिला अध्यक्ष मुर्तजा हैदर रिजवी ने कहा कि अमरशहीद
चन्द्रशेखर जी नौजवानो के लिये प्रेरणास्रोत है। उनके बलिदान से हम सभी
भाइयों को गर्व है। इस मौके पर नदीन खान कमलेश कुमार सजंय सिंह अमित तिवारी
पीयूष प्रकाश नदीन सिददीकी धनुर्वेद शुक्ला सजय रावत सुहैल खान मनोज पाल
सतीश प्रजापति सजीव लाला आदि दैनिक यात्री मौजूद थे।
No comments