जहरीली टैबलेट निगल युवक की मौत
उन्नाव। मौरावां थानाक्षेत्र के
अंतर्गत शाम ग्राम खेरवा निवासी रानू पुत्र स्व.छोटेलाल सविता
की किसी जहरीली टेबलेट के निगल लेने से देर शाम अचानक उसकी हालत बिगड़ने पर
परिजनों ने लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।जहां मौत के बाद
परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना के ही मृत युवक के शव का गांव में ही अंतिम
संस्कार कर दिया। वही ग्रामीणों में रानू की मौत कारण जहरीला पदार्थ
निगलने से होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।फिलहाल मृत युवक गांव की
बाजार हेयर सैलून की दुकान चलाता था। इस सम्बंध में थाना प्रभारी मो0 अशरफ
ने बताया कि मामले की कोई सूचना परिजनों द्वारा नही दी गयी। उक्त मामला
जानकारी में नही है।

No comments