Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

पुल मे बहने से एक युवक की मौत, फिर सामने आई kcc कंपनी की लापरवाही



देवरीकला। महाराजपुर थाना अंतर्गत निर्माणाधीन महाराजपुर सहजपुर मार्ग पर विगत बुधवार दोपहर ग्राम बघवारा में सड़क डायवर्सन की पुलिया पार करते समय पानी में बह जाने के कारण युवक की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों द्वारा कंपनी पर कार्रवाई करने की मांग की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र मेंहदा गांव निवासी शिवम राजपूत (21) पुत्र राजकुमार राजपूत अपने भाई को परीक्षा दिलवाने के लिए गावं से तेंदुखेड़ा जा रहा था। इसी दौरान आज दोपहर लगभग 2 बजे वह बाइक से ग्राम बघवारा पहुँचा और डायवर्सन पुल पार करने से पूर्व वह गहराई मापने की कोशिश करने लगा इसी दौरान पैर फिसलने से वह नाले में बह गया जिससे उसकी मौत हो गई। 

घटना स्थल पर संकेतक बोर्ड, बेरीकेटस् सहित संभावित दुर्घटना स्थल पर चौकीदार तैनात न किये जाने को लेकर नाराज परिजनों द्वारा सड़क निर्माण कंपनी केसीसी बिल्डकान पर प्रकरण दर्ज किये जाने की मांग की गई। मृतक के परिजनों का आरोप था कि निर्माण की आड़ में निर्माण कंपनी भोले भाले ग्रामीणों की जान से खिलवाड़ कर रही है। कई घटनाये सामने आने के बाद भी पुलिस एवं प्रशासन मूक दर्शक बन कंपनी की कारगुजारियों पर पर्दा डाल रहे है।

पहले में भी हुई थी बच्चे की मौत

केसीसी बिल्डकान कंपनी द्वारा निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों की अनदेखी का यह पहला मामला नही है इससे पूर्व विगत 30 जुलाई को ग्राम सरईवन में कंपनी द्वारा निर्माणाधीन पुलिया के खुले गढ्ढे में गिरकर डूबने से 2 वर्षीय बालक की मौत हो गई थी। उक्त मामले में कंपनी की लापरवाही एवं सुरक्षा में गंभीर चूक उजागर होने के बाद भी अब तक न तो पुलिस द्वारा आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया न ही प्रशासन द्वारा संबंधित कंपनी पर कोई कार्रवाई की गई। 

सड़क निर्माण कंपनी द्वारा सड़क पर पुल पुलिया निर्माण हेतु कई स्थानों पर गढ्ढों की खुदाई की गई, जिनमें बरसात का पानी भरा हुआ है। उक्त जानलेवा गढ्ढों की न तो कंपनी द्वारा बेरीकेटिंग की गई न ही कोई सूचक बोर्ड लगाये गये है जिसके कारण । उक्त खुले गढ्ढों में गिरकर दर्जनों मवेशियों की मौत हो चुकी है। इस गंभीर जानलेवा लापरवाही के मामले में पुलिस एवं प्रशासन को स्वतः संज्ञान में लेकर कंपनी पर कार्रवाई की जानी चाहिए।

...रिपोर्ट-हेमंत आठिया। (सागर मध्यप्रदेश)

No comments