जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी समस्याएं, दिए निस्तारण के निर्देश
लखीमपुर-खीरी। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील मोहम्मदी के सभागार में जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने फरियादियों की फरियाद एक-एक कर सुनी और उनके निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
उन्होनें कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण शासन की प्राथमिकताओं में है। इसलिए सभी अधिकारी रूचि लेकर प्राथमिकता के आधार पर जनसमस्याओं का निस्तारण निर्धारित समयावधि में सुनिश्चित करे। इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नही होगी। उन्होने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाये।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 52 शिकायती प्रार्थना पत्र पंजीकृत किये गये। जिसमें से 09 शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 26, पुलिस 05, विकास 09, चकबंदी, विघुत, एलडीएम की 02-02, दिव्यांग, पूर्ति, शिक्षा और परिवहन के 01-01 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये।
इस मौके पर एसपी रामपाल वर्मा, सीएमओ डा0 मनोज अग्रवाल, डीडीओ अनिल कुमार सिंह, एसडीएम मोहम्मदी बीडी वर्मा, तहसीलदार संजय सक्सेना, डीएसओ डीएन श्रीवास्तव, डीआईओएस डॉ0 आरके जायसवाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी ओपी सिंह, बीएसए बुद्धप्रिय सिंह, जिला गन्ना अधिकारी ब्रजेश पटेल, डीपीआरओ चन्द्रिका प्रसाद, सहायक निदेशक सूचना रत्नेश चन्द्र, बीडीओ मोहम्मदी सहित जिला स्तरीय, तहसील और ब्लाक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। सम्पूर्ण समाधान दिवस के उपरान्त जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह, एसपी रामलाल वर्मा ने तहसील परिसर में पौध रोपित किये।
...रिपोर्ट - हिमांशु श्रीवास्तव। (लखीमपुर खीरी)
‘
हिमांशु श्रीवास्तव संवाददाता लखीमपुर खीरी
No comments