अटल जी का दुनिया से जाना जैसे कई विधाओं का एक साथ जाना हो - अन्नू टंडन
उन्नाव। अटल जी का व्यक्तित्व एक ऐसा व्यक्तित्व था जिसमें धर्मनिरपेक्षता का ऐसा समावेश था कि आज उनके चिरनिद्रा में लीन होने के बाद देश महसूस कर रहा है, अटल जी का दुनिया से जाना जैसे कई विधाओं का एक साथ जाना हो गया।
उक्त बात कांग्रेस की पूर्व सांसद अन्नू टण्डन ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुये कही।
श्रीमती टण्डन ने कहा कि अटल जी को मैं जब भी सुनती थी तो लगता था जैसे कई विधायें एक साथ अपनी बात देश के सामने रख रही हो, उनके उद्बोधन में एक पत्रकार, एक साहित्यकार, एक राजनेता का चिंतन रहता था जो देश के प्रति अलख जगाने वाला होता था।
पूर्व सांसद ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुये कहा कि अटल जी का रिक्त स्थान कभी भी भरा नहीं जा सकता।

No comments