Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

जनपद में किया गया जिला स्तरीय हितग्राही सम्मेलन का आयोजन


सागर। जनपद के खुरई रोड स्थित कृषि उपज  मंडी प्रांगण में आयोजित जिला स्तरीय हितग्राही एवं स्व रोजगार सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए, इस कार्यक्रम में स्व रोजगार के अंतर्गत विभिन्न विभागों से जुडी अनेकों योजनाओ का लाभ 3200 हितग्राहियो को 10 करोड 13 लाख रुपये की राशि चैक के माध्यम से प्रदान की गई। 
सम्मेलन में संबल योजना अंतर्गत पंजीकृत असंगठित श्रमिकों के हितग्राहियो को स्मार्ट कार्ड वितरित किये एवं विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत पंजीकृत हितग्राहियो को प्रमाण पत्र प्रदान किये गए। गरिमामय कार्यक्रम में हस्तकला एवं हथकरघा विकास निगम के अध्यक्ष नारायण कबीरपंथी, विधायक प्रदीप लारिया, शैलेन्द्र जैन, पारूल साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभुदयाल पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष तृप्ति सिंह, कलेक्टर आलोक सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

...रिपोर्ट - हेमंत आठिया। (सागर मध्यप्रदेश)

No comments