वर्षों से खंडित पड़ी मूर्ति, युवाओं ने लाल कपड़ा पहना जताया विरोध
सागर। भोपाल से आने वाले लोगो का स्वागत करता मोतीनगर चौराहा,जहां पर स्थानीय पार्षद,महापौर और विधायक की अनदेखी के चलते करीब 2 वर्षों से खंडित पड़ी महारानी लक्ष्मीबाई की मूर्ति।
जिनकी शौर्य गाथा सबने स्कूलों के समय पढ़ी है जिन्होंने अपने दुश्मनों को धूल चटा दी। आज उनकी मूर्ति की हालत कितनी दयनीय स्थिति हो गई, जिसे देख आज कुछ युवाओं और स्थानीय लोगों ने मूर्ति को लाल कपड़ा पहना कर उसका विरोध जताया, साथ ही नगर निगम को चेतावनी दी कि यदि एक माह के अंदर मूर्ति नहीं लगी तो भीख मांगकर नगर निगम को पैसे सौंपेंगे और कहेंगे कि अब लगवाइये मूर्ति।
...रिपोर्ट - हेमंत आठिया। (सागर मध्यप्रदेश)

No comments