प्रेमी-प्रेमिका ने एक साथ लगाई नदी में छलांग
इलाहबाद। जनपद के कीडगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नये यमुना पुल से एक युवक-युवती ने एक साथ मिलकर नदी में छलांग लगा दी, और देखते ही देखते दोनों नदी में डूब गये। नदी में कूदने वाले दोनों कौन है इसका अभी पता नहीं चल सका है।
युवक-युवती के नदी में कूदकर सुसाइड करने के जानकारी मिलते ही मौके पर
पुलिस पहुंची। जिसके बाद जल पुलिस के साथ ही गोताखोरों की टीम नदी में
समाये युवक युवती की तलाश शुरु कर दी है । लेकिन यमुना में बाढ़ की वजह से
नदी का जल स्तर बढ़ा हुआ है। जिसकी वजह से गोताखोरों को नदी में कूदे युवक
युवती की तलाश करने में दिक्कत हो रही है। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस
अधिकारियों का कहना है दोनों के नदी में कूदने की जानकारी मिली है।
लेकिन मौके से दोनों के बारे में किसी तरह का कोई सुराग नहीं मिल सका है।
जिससे पुलिस को अभी तक उनके बारे में किसी तरह की कोई जानकारी नहीं मिल सकी
है।

No comments