Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

अटल बिहारी के लिए देश भर में मांगी जा रही है दुवाएं, स्वच्छ राजनीति का युग अंत की ओर।

डेस्क। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के स्वस्थ होने के लिए मध्य प्रदेश के ग्वालियर में राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के छात्रों ने गुरुवार सुबह हवन पूजन किया।
दिल्ली के एम्स में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत नाजुक बनी हुई है पिछले 36 घंटे में उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं देखा गया है गुरुवार सुबह ही उपराष्ट्रपति भी हाल जानने पहुंचे। BJP अध्यक्ष अमित शाह BJP के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी समेत तमाम नेता हॉस्पिटल पहुंच रहे हैं देशभर में अटल बिहारी वाजपेयी के स्वास्थ्य लाभ के लिए दुआएं की जा रही हैं इसी क्रम में लखनऊ के एनडी पब्लिक कान्वेंट स्कूल के बच्चों ने पूर्व पीएम के स्वस्थ होने के लिए दुआएं मांगी।
पूर्व प्रधानमंत्री की हालत नाजुक मोदी और शाह दोबारा पहुंचे हॉस्पिटल , किसी भी समय आ सकती है दुखद सूचना।
आयुर्वेद महाविद्यालय के छात्रों ने गुरुवार सुबह हवन पूजन किया तो वंही दूसरी ओर एम्स के बाहर BJP के समर्थक और कार्यकर्ताओं का तांता लगा हुआ है।


No comments