श्रंद्धाजंलि देने गए स्वामी अग्निवेश से हुई धक्का मुक्की
नई दिल्ली। भारतीय राजनीति के शीर्ष नेताओं में माने जाने वाले नेता व पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद शोक सभा में सभी दलों के नेता जहॉ श्रद्धांजलि देने पहुचं रहे है। इसी बीच श्रंद्धाजंलि देने पहुंचे समासेवी व पूर्व मंत्री हरियाणा सरकार स्वामी अग्निवेश के साथ धक्का-मुक्की का मामला सामने आया है। जिसके बाद एक तरफ आम जनमानस में इस कुक्रत्य को लेकर बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया जा रहा है। वे दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने गए थे. इससे पहले झारखंड में भी उन पर हमला हुआ था।

No comments