Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

दो पक्षों में हुई मारपीट को लेकर पुलिस ने चार लोंगो को भेजा जेल



चकलवंशी/उन्नाव। आसीवन थाना क्षेत्र के फिरोजपुर रमई गांव में कुंए पर बकरा चले जाने को लेकर हुई दो पक्षों में मारपीट के दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से चार लोगों को गिरफ्तार कर शांति भंग के आरोप में जेल भेज दिया।
बतादे कि थाना क्षेत्र के फिरोजपुर रमई गांव निवासी पिन्टू पुत्र जमुना का बकरा राकेश पुत्र महावीर के कुंए पर चला गया। जिसको लेकर राकेश ने विरोध किया तो दोनों में कहा सुनी हो गई। इसी दौरान राकेश ने अपने घर पर सूचना दी। जिसके बाद दोनों पक्षों से इकट्ठे हुए लोगों में मारपीट हो गई है। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष से पिंटू पुत्र जमुना तथा फूलचंद्र पुत्र श्रीपाल और दूसरे पक्ष से राकेश पुत्र महावीर तथा नरेश पुत्र प्रसादी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से चार लोगों को गिरफ्तार कर शांति भंग के आरोप में जेल भेज दिया गया  है।

...रिपोर्ट - सनी सिंह। (चकलवंशी)

No comments