दबंगो से परेशान शिक्षक ने किया आत्मदाह का प्रयास
डेस्क। दबंगों के स्कूल पर कब्जा कर लेने से परेशान शिक्षक ने आज लखनऊ विधान भवन के सामने आत्मदाह करने का प्रयास किया। चित्रकूट के इस शिक्षक की योजना मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी समस्या कहने की थी, लेकिन सीएम योगी आदित्यनाथ के आज लखनऊ में न रहने के कारण उसने आत्मदाह का प्रयास किया।
बतादे कि चित्रकूट के 5/155 शंकर बाजार, कर्वी निवासी फूलचंद्र यादव के पिता रामसिया यादव का स्कूल है। इसी स्कूल में वह शिक्षक हैं। इनके पिता वहां के ज्ञान भारती इंटर कॉलेज, कर्वी के संस्थापक हैं। वहां पर कुछ दबंग स्कूल पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।

जिससे आहत होकर लखनऊ में आज विधानसभा के सामने फूलचंद्र यादव यादव ने मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। इनका आरोप है कि दबंगों ने पिता के बनाए गए स्कूल पर कब्जा कर लिया है। इस मामले में दबंगों पर आधा दर्जन मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस कोई करवाई नहीं कर रही है।
जिससे से परेशान रामसिया यादव आज लखनऊ आए थे। उनकी योजना सीएम योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाने की थी।लेकिन मुख्यमंत्री से मुलाकात न होने पर वह विधान भवन के सामने पहुंचे और मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। वही मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बचाया।

No comments