शांति और सद्भाव के बीच अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज
डेस्क। प्रदेश भर में मुस्लिमों का पवित्र त्योहार ईद-उल-अजहा (बकरीद) बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से ही बकरीद की नमाज राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के सभी शहरो में विभिन्न ईदगाहों, खानकाहों और मस्जिदों में अदा की गई। इस दौरान पुलिस प्रशासन भी विभिन्न जगहों पर तैनात है और सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। ऐशबाग के ऐतिहासिक ईदगाह राज्यपाल राम नाईक पहुंचे। यहां पर उन्होंने प्रदेश वासियों को बकरीद की मुबारकबाद दी। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी को भी याद किया।
ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश वासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि यह त्योहार सभी को मिल-जुलकर रहने और आपसी सद्भाव की प्रेरणा देता है। राज्यपाल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि ईद-उल-अजहा का पर्व कुर्बानी का पर्व है जो गरीबों व जरूरतमंदों की सहायता के लिए प्रेरित करता है।
विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित ने ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ईद-ए-कुर्बा का मतलब है बलिदान की भावना। इस दिन को आपसी सौहार्द, भाईचारे और हर्षोल्लास से मनाना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी प्रदेशवासियों को इस त्योहार की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व लोगों में समरसता बढ़ाता है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर, रालोद प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद ने बकरीद के मौके पर आपसी भाईचारा और सद्भाव बढ़ाने की कामना की।

No comments