सड़क सुरक्षा के ब्रांड एम्बेसडर बने अक्षय कुमार
डेस्क। देश में सड़कों पर हर साल बड़ी संख्या में होने वाली मौत को रोकने के लिए जागरूकता पैदा करने के वास्ते मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार सड़क सुरक्षा के ब्रांड एम्बेसडर बन गए हैं।
अभिनेता अक्षय कुमार मंगलवार को यहां सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में इस संदर्भ में जागरूकता फैलाने वाले वीडियो को जारी करेंगे। इस वीडियो में अक्षय देशवासियों और खासकर युवा पीढी को सड़क पर सुरक्षित चलने की सलाह दे रहे हैं। गडकरी ने कहा कि वह खुद सड़क सुरक्षा के शिकार हुए है इसलिए इसको लेकर लोगों में जागरूकता पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं।
उनकी आवाज में एक विज्ञापन रेडियो पर प्रसारित होता है जिसमें वह सड़कों पर लोगों को धीरे चलने की सलाह दे रहे हैं। सड़क सुरक्षा को अपने मंत्रालय की सबसे बड़ी चुनौती बताते हुए उन्होंने कहा कि देश में हर साल लाखों लोग सड़क दुर्घटनाओं के शिकार हो रहे हैं जिनमें 18 से 35 साल की उम्र के युवकों की संख्या 65 प्रतिशत है।

No comments