मोटरसाईकिलों की हुई आमने-सामने भिडंत मे तीन घायल
चकलवंशी/उन्नाव। माखी थाना क्षेत्र के रऊकरना बंदाखेडा मार्ग पर मोटरसाइकिलों की हुई आमने सामने भिडंत मे बंदाखेडा प्रधान व दम्पति सहित तीन लोग गम्भीर घायल हो गए। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया।
बतादें कि थाना क्षेत्र के गांव बन्दाखेडा निवासी ग्राम प्रधान अनिल मिश्रा उन्नाव से गांव की ओर जा रहे थे। वहीं थाना क्षेत्र के रऊकरना मजरा अफजल नगर निवासी कृपाशंकर यादव पुत्र राधेश्याम अपनी पत्नी विद्यावती के साथ जंगेनगर में एक मिस्त्री से बात करने गये थे, जोकि दम्पति बाइक से वापस घर जा रहे थे। इसी दौरान रउकरना-बंदाखेडा मार्ग पर धौकलखेडा के पास सडक पटरी पर दोनों ओर झाडियों के कारण एक दूसरे को देख नहीं सके जिसके चलते आपस में भिड़ंत हो गई। जिसमें प्रधान और दम्पति गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस के जरिए घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
...रिपोर्ट - सनी सिंह। (चकलवंशी)

No comments