Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी स्कूली बस, 24 बच्चे घायल



सिद्धार्थनगर। जनपद के उस्का थाना क्षेत्र एक निजी स्कूल बस के अचानक अनियंत्रित होकर तालाब में गिर जाने से 24 बच्चे घायल हो गए, बताया जा रहा है कि बस में 45 बच्चे सवार थे। घायल बच्चों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चो को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है।

घटना के बाद बच्चे डर के कारण रोने-चीखने लगे, बस के दुर्घटनाग्रस्त होते ही आस-पास मौजूद लोगो ने मौके पर पहुंच कर बच्चों को बस से निकाला,जिसके बाद लोगों ने बच्चों के परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि ड्राइवर लापरवाही से बस चलाता है, पहले भी बच्चों ने इसकी कई बार शिकायत कर चुके है।
 
बतादे दे कि घटना थाना उस्का के खैरा गांव की है, पुलिस के मुताबिक ज्ञानोदय स्कूल की बस आज सुबह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी इसी बीच तेज रफ्तार बस नियंत्रित होकर पोखरे में गिर गई, इस हादसे में 24 बच्चे घायल हो गए, बताया जा रहा है कि बस में 45 बच्चे सवार थे, घायल बच्चों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है, घटना की जानकारी पर जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी।

No comments