पत्रकार के साथ हुई अभद्रता के विरोध में पत्रकारों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
टीकमगढ। जिले के खरगापुर के समस्त पत्रकारों ने एक साथ मिलकर तहसीलदार को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंप कर पूरे प्रदेश में पत्रकारों के साथ मारपीट और अभद्रता के मामले को लेकर समस्त पत्रकारो ने नाराजगी जाहिर की, पत्रकार की सुरक्षा में इस तरह की लापरवाही को देखते हुए जिले के समस्त पत्रकारों द्वारा अपनी-अपनी तहसीलों पर ज्ञापन दिए गए, इसी क्रम में खरगापुर पत्रकार संघ द्वारा भी ज्ञापन दिया गया और कहा कि निवाड़ी में जो IN 7 न्यूज़ चैनल संभागीय उपाध्यक्ष पत्रकार हितेश द्विवेदी के साथ हुई अभद्रता और अश्लील गालियां देने वाले बाबू ओम प्रकाश चतुर्वेदी उर्फ बंटी पर तुरंत कार्रवाई की जाए साथ ही समस्त पत्रकारों ने जनपद में जमे बाबू ओम प्रकाश चतुर्वेदी को तुरंत निलंबित कर जनपद कार्यालय से स्थानांतरित किए जाने बाबू पर तुरंत FIR दर्ज कराने की मांग की, इस दौरान पत्रकारों ने कहा यदि FIR नहीं दर्ज की जाएगी तो समस्त पत्रकार संघ सड़कों पर उतरेंगे और उग्र आंदोलन करेंगे जिसकी पूर्ण जवाबदेही प्रशासन की रहेगी। श्रमजीवी पत्रकार संघ के वरिष्ठ पत्रकार डी अग्रवाल ने कहां की लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारों पर ऐसे हमले और वारदात होती रही तो लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का अस्तित्व ही मिट जाएगा सरकार को जल्द ही उक्त कार्रवाई कर आरोपियों को कानून के हवाले करना होगा। उपस्थित पत्रकार संघ देवकीनंदन अग्रवाल नरेन्द्र जोशी चक्रेश जैन, अवधेश वर्मा,राजीव मिश्रा,शिवराज सिंह,सुरेंद्र राय, राम प्रजापति विक्की चौरसिया, विजय विश्वकर्मा,नमन रजक ,सुरेंद्र राजपूत खूबचंद राजपूत एवं समस्त पत्रकार मौजूद रहे।
...रिपोर्ट - खूबचंद। (टीकमगढ़ मध्यप्रदेश)

No comments