आवारा मवेशियों से फसलें चौपट
चकलवंशी/उन्नाव । ब्लाक सफीपुर व सरोसी क्षेत्र के दर्जनों गांवों में जल भराव की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणो को बारिश के कम होने से कुछ राहत मिली तो किसानो ने खेेतो मे धान रोपाई करा दी, लेकिन आवारा मवेशियों के सामने अब चारे की गम्भीर समस्या उत्पन्न हो गयी है, जिसके बाद मवेशियों ने किसानो की फसल पर धावा बोलना शुरू कर दिया। जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
सफीपुर क्षेत्र के भदनी, चकलवंशी, गंगा खेड़ा, फिरोजपुर कला,पन्नाखेडा, रुदई खेड़ा, सरोसी क्षेत्र के नगवा, किन्ना, परमनी, अमलोना सहित कई अन्य गांवों में बारिश के चलते हुए जल भराव के बाद बारिश के रुकते ही पानी धीरे धीरे सिमटने से किसानों को मिली राहत के बाद किसानों ने धान की रोपाई तो शुरू कर दी, लेकिन इससे आवारा मवेशियों के लिए चारे की गम्भीर समस्या उत्पन्न हो गयी, आवारा मवेशी अब सड़क की पटरी पर घड़ी घास के सहारे रहने को मजबूर हो गए और जैसे ही मवेशियों को मौका मिलता है वह किसानो की खड़ी फसल पर टूट पड़ते है जिससे किसान काफी परेशान नजर आ रहा है। गांव के ग्रामीणों में राधेश्याम, रामखेलावन, गुरुदीन आदि लोगों का कहना है कि अभी तक पानी के कारण सभी किसान परेशान थे जब पानी से निजात मिली तो अब आवारा मवेशियों से परेशान हो गए है।
...रिपोर्ट - सनी सिंह। (चकलवंशी)

No comments