कई सैकड़ा गांव डूबने से संपर्क टूटा
बताते चले कि कटरी क्षेत्र के सलेमपुर, सरोसी, चिलौवा, सुल्तानपुर ग्रंुट, सथरा, सिहुरा, पियारेपुर, सिलौली गरही, भादेवना, बरहौला, समेत एक सैकड़ा से अधिक छोटे बड़े ग्रामों का संपर्क मार्ग बुरी तरह से टूट गया है। जहाॅ लगातार पानी के जमाव के चलते सड़कों में कटाव के साथ साथ बड़े गड्डे होते जा रहे है। जिससे वहाॅ से निकलने वाले राहगीर अक्सर चोटहिल हो जाते है।
संक्रामक रोगों का बढ़ा खतरा
ग्रामीण क्षेत्र में पानी के लगातार जमाव के चलते संक्रामक रोगों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। जहाॅ डेंगू, डायरिया, मलेरिया, आदि रोगों के मरीजों की संख्या में इन दिनों बढ़ौत्तरि हो रही हैॅ। वहीं ग्रामीण मरीजों को लेकर शहर ला पाने में बेहद दुष्वारियों का सामना कर रहें है।


No comments