Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

चारा लेने गई महिला की गला रेतकर हत्या

 

बदायूं। जनपद के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत अज्ञात युवक ने महिला की गला रेत कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। महिला अपनी जवान बेटी के  साथ खेत से चारा लेने गई थीं। तभी युवक ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की तहकीकात में जुट गई है। 
मिली जानकारी के अनुसार जनपद के सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत गांव सिरसा की रहने वाली चमेली देवी अपनी बेटी के साथ खेत से जानवरों को चारा लेने गई थीं। इस दौरान प्यास लगने पर चमेली देवी अपने खेत के पास बने ट्यूवेल पर पानी पीने चली गईं, जहां पहले से ही घात लगाए बैठे अज्ञात युवक ने चमेली देवी को पकड़ लिया और घसीट कर बाग में ले गया जिसके बाद उसकी गला रेतकर  हत्या कर दी।

जब काफी देर तक चमेली देवी अपने खेत वापस नहीं लौटी तो उसकी बेटी उसे ढूंढती हुई बाग में पहुँच गईं और अपनी मां का शव देख चिल्ला उठीं। उसने भाग कर अपने घर में सूचना दी। मौके पर पहुंचे पिता ने सूचना देकर पुलिस को बुलाया। मृतका के पति से पूछे जाने पर बताया कि उसकी गांव में किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। लेकिन एक अज्ञात युवक पानी के ट्यूवेल पर बैठ कर बातें करता था। उसको पत्नी ने टोक दिया कि खेत पर लड़कियां काम करती है, यहां बात न किया करें। इसी से गुसाये युवक ने इस घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस ने शव बरामद कर परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गई है।

No comments