महानदी का जल स्तर बढ़ने से आसपास के गाँवो को कराया गया खाली
बलौदाबाजार। गिधौरी और शिवरीनारायण के बीच होता है तीन नदियों का संगम यह क्षेत्र वही शिवरीनारायण है जहाँ रामायण काल मे श्री राम
भक्त शबरी ने कई वर्षों तक श्री रामचंद्र का इंतजार किया था। उसी शिवरीनारायण में आज महानदी में जलस्तर बढ़ने से नदी
किनारे बसे आस-पास के तमाम गाँव जल मग्न हो गए। वही प्रसाशन ने
नदी किनारे बसे गाँव को खाली भी करवा लिया है। महानदी मे
अचानक जल स्तर बढ़ने के कारण धमतरी जिले मे बने
गानग्रेल बाँध का गेट को खोल दिया गया। जिसके कारण महानदी के किनारे बसे गाँवो में
बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। वही नदी पर बने पुल से आवा गमन बंद कर दिया गया है। इस दौरान क्षेत्र के कई इलाकों में पुलिसबल तैनात कर दिया गया है। और गोता खोरो की टीम को भी बुला लिया गया है। वही प्रसाशन भी पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात है। किसी प्रकार की दुर्घटना न हो इस लिए पुल पर पूरी तरह गाडियो का आना-जाना बंद कर दिया गया
है। वही बिलासपुर से आने वाले यात्रियों को रुकने के लिये स्थान
व खाने का इंतजाम किया गया है। यही पास मे महानदी से
लगा घटमढ़वा नाला में नदी का पानी आ जाने के कारण
यात्रीयो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगो द्वारा नाव के माध्यम से नाला पार कराने का
इंतजाम किया गया है, हालांकि नाविक किराया लेकर नाला पार
करवा रहे है। लेकिन लोगों को राहत मिल रही है। 20 किलो मीटर की दूरी तक ट्रक व अन्य गाडियो का आवागमन बाधित है। वही प्रसाशन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम कर रखा है ताकि कोई घटना न घटित हो।
... रिपोर्ट - प्रहलाद साहू। ( बलौदाबाजर छ.ग.)

No comments