नगर में चलाया पॉलीथिन चेकिंग अभियान
बांगरमऊ/उन्नाव। गंजमुरादाबाद यो गौरव सिंह व चौकी प्रभारी आर.के. शुक्ला ने हमराही सिपाहियों के साथ नगर में पॉलीथिन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान सिपाहियों ने फुटपाथ पर लगे पांच फलों के ठेलों से पॉलीथिन की थैलियां बरामद की। जिनसे पांच-पांच सौ रूपये का जुर्माना वसूल कर चौकी प्रभारी ने वार्निंग देते हुए कहा यदि दोबारा पन्नी में समान बेचते हुए पकड़े गए तो एक हजार रुपये से ज्यादा का जुर्माना किया जायेगा।
...रिपोर्ट : रियाजुल हसन / सैय्यद जफर हसन। (गंजमुरादाबाद उन्नाव)
No comments