स्वच्छता रैली निकाल कर लोगों को किया जागरूक
बांगरमऊ/उन्नाव। नगर पंचायत गंज मुरादाबाद में आज क्षेत्रीय अधिशासी अधिकारी द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में स्कूली छोटे बच्चों व कस्बा निवासियों ने हिस्सा लेकर लोगो को जागरूक किया। रैली के दौरान अधिशासी अधिकारी कुँवर गौरव सिंह, लिपिक अवधेश अवस्थी, सहजाद हसन, सभा सद सहजाद, पिंकू शुक्ला, दानिश फातमी, साबिर अली, फैज़ रिज़वी, फ़राज वसीम व मुरादाबाद चौकी प्रभारी R . k . शुक्ला समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।
...रिपोर्ट - रियाजुल हसन। (गंजमुरादाबाद)

No comments