नशे की हालत में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर
चकलवंशी\उन्नाव। आसीवन थाना क्षेत्र के पिपरी में नशे की हालत में युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिससे उसकी हालत गम्भीर हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवक को सीएचसी मियागंज में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने गम्भीर हालत में जिला अस्पताल रिफर कर दिया।
थाना क्षेत्र के कुरसठ ग्रामीण के मजरा पिपरी निवासी सुन्दर (45) पुत्र सुखलाल की शादी नहीं हुई है। रविवार को सुबह मां से पैसे मांगने को लेकर विवाद हो गया। नशे की हालत में उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसके कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। जिसकी जानकारी पडोसियों ने पुलिस को दी। थाना प्रभारी जयशंकर_सिंह ने बताया कि नशे की हालत में जहरीला पदार्थ खा लिया है जिसे सीएचसी मियागंज में भर्ती कराया गया है। डाक्टर ने गम्भीर हालत में जिला अस्पताल रिफर कर दिया है ।
...रिपोर्ट - सनी सिंह। (चकलवंशी उन्नाव)

No comments