पुलिस ने छापेमारी कर अवैध शराब के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार
चकलवंशी/उन्नाव। माखी थाना क्षेत्र के चकलवंशी कस्बे में मुखबिर की सूचना पर पुलिस और आबकारी टीम ने छापेमारी कर अवैध शराब बरामद किया है। वहीं शराब का कारोबारी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना क्षेत्र के कस्बा चकलवंशी में आबकारी निरीक्षक राजेन्द्र कुमार ने एस आई बलराम यादव और महिला सिपाहियों की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर कस्बा निवासी उमा जायसवाल पत्नी स्व. रमेश जायसवाल के पास से 15 पउवा माधुरी, चार पउवा मस्तीह 90 ढक्कन, 200 वासर व 10 खाली बोतल बरामद की है। थाना प्रभारी जावेद अख्तर ने बताया कि आबकारी अधिनियम के तहत आबकारी निरीक्षक ने रिपोर्ट दर्ज कराया है।
...रिपोर्ट - सनी सिंह। (चकलवंशी उन्नाव)

No comments