पर्रिकर अब वरिष्ठ मंत्री को सौंपे प्रभार-एमपीजी
डेस्क। गोवा की मनोहर पर्रिकर नीत सरकार में गठबंधन की साथी महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी एमजीपी ने शनिवार को कहा कि अब वक्त आ गया है, कि मुख्यमंत्री राज्य में अपनी गैरमौजूदगी के दौरान सबसे वरिष्ठ मंत्री को प्रभार सौंपें। पर्रिकर (62) को शनिवार को इलाज के लिए दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ले जाया गया। पर्रिकर का अग्नाशय की बीमारी का इलाज चल रहा है। इस साल की शुरुआत में उनका अमेरिका में तीन महीने तक इलाज चला था। अपनी गैरमौजूदगी के दौरान राज्य को चलाने के लिए उन्होंने एक मंत्रिमंडलीय सलाहकार समिति का गठन किया था। गोवा फॉरवर्ड पार्टी जीएफपी और अन्य निर्दलीय विधायकों के अलावा एमजीपी ने अपने तीन विधायकों के साथ राज्य में सरकार बनाने के लिए भाजपा को समर्थन दिया था।
शनिवार सुबह संवाददाताओं से बात करते हुए एमजीपी अध्यक्ष दीपक धवलीकर ने कह, अब समय आ गया है कि पर्रिकर सरकार के सुचारू कामकाज के लिए वरिष्ठतम मंत्री को प्रभार सौंपें। मुख्यमंत्री के तौर पर पर्रिकर के स्थानापन्न के बारे में पूछे जाने पर हैदराबाद में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने संवाददाताओं से कहा, हम उनके स्वास्थ्य में सुधार की प्रार्थना करते हैं और पार्टी उपयुक्त समय पर निर्णय करेगी। उन्होंने कहा कि पिछले आठ महीने में सरकार सुचारू ढंग से काम नहीं कर पाई है। धवलीकर ने कहा कि पर्रिकर मुख्यमंत्री बने रहें और अपनी अनुपस्थिति में किसी और को प्रभार सौंप दें।
No comments