समुद्र में फंसे इंडियन नेवी कमांडर अभिलाष टॉमी को सुरक्षित बचाया गया
डेस्क।
गोल्डन ग्लोब रेस में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे इंडियन नेवी कमांडर
अभिलाष टॉमी दक्षिण हिंद महासागर में तूफान में फंस गए थे जिन्हें सुरक्षित
बचा लिया गया है। नौसेना के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से उनके सुरक्षित
रेस्क्यू होने की सूचना दी गई।
इस
खुशखबरी के साथ ही ट्विटर पर भारतीय नौसेना को बधाई देने वालों का तांता
लग गया है। साथ ही, सभी अमेरिका और फ्रांस की नौसेना का भी शुक्रिया अदा कर
रहे हैं। नौसेना अधिकारी अभिलाष टॉमी के रेस्क्यू के लिए भारतीय नौसेना के
अलावा अमेरिका और फ्रांस की नौसेना में जुटी हुईं थीं।
अधिकारियों
ने बताया कि भारतीय नौसैनिक अधिकारी कमांडर अभिलाष टॉमी को सोमवार को हिंद
महासागर से बचाया गया। गंभीर चोट लगने के तीन दिन बाद उन्हें सुरक्षित बचा
लिया गया है। उनकी नौका तूफान में फंस जाने के कारण क्षतिग्रस्त हो गई।
अधिकारियों के मुताबिक टॉमी को पीठ पर गंभीर चोट आई हैं और वे अपने जिंदगी से जूझ रहे थे। कैनबरा में ऑस्ट्रेलियाई बचाव समन्वय केंद्र ऑस्ट्रेलियाई रक्षा विभाग और भारतीय नौसेना सहित कई एजेंसियों के साथ सहयोग में बचाव मिशन का समन्वय कर रहा था। अधिकारियों ने कहा कि भारतीय नौसेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन में पी -8i निगरानी विमान को लगाय था। बचाव मिशन में एक फ्रांसीसी पोत, ओसीरिस भी तैनात किया गया था।
बता दें कि गोल्डन ग्लोब रेस के दौरान नौका के दक्षिण हिंद महासागर में तेज तूफान में फंस जाने की वजह से भारतीय नौसैनिक अधिकारी कमांडर अभिलाष टॉमी (39) घायल हो गए थे और उसके बाद से ही वे लापता थे। उन्हें तलाशने और बचाने के प्रयास लगातार किए जा रहे थे। लेकिन अब टॉमी को सकुशल बचाकर नौसेना की तलाश खत्म हो गई है।

साभार - नई दुनिया।

No comments