भाजपा जिला इकाई में बदलाव शुरू
लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2019 से पहले भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में अपना कील-कांटा दुरुस्त करने में लगी है। इसी क्रम में पार्टी ने आज सात जिलों के अध्यक्ष का नाम तय किया है। भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पाण्डेय ने पार्टी के सात जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। डा. पाण्डेय ने रविन्द्र भड़ाना को मेरठ जिला मुकेश सिंघल को मेरठ महानगर, सुधीर सैनी को मुजफ्फरनगर, विकास अग्रवाल को हापुड़, मानवेन्द्र लोधी को फिरोजबाद जिला, जमुना कुशवाहा को झांसी जिला व जगदीश लोधी को ललितपुर का भाजपा जिलाध्यक्ष घोषित किया है। अब अन्य जिलों में भी व्यापक परिवर्तन की संभावना जताई जा रही है।

No comments