Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल




मेरठ। बीती रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। घायल बदमाशों को पुलिस ने कस्टडी में लेकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बदमाशों के पास से पुलिस के फर्जी आई कार्ड, तमंचा, कारतूस और मोटर साईकिल बरामद की है ।
मिली जानकारी के मुताबिक शहर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में रात्रि के समय पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही थी । पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश बाइक पर सवार होकर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई। इसी दौरान पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों को रोकने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने पुलिस टीम पर फायर कर दिया । क्रॉस फायरिंग में पुलिस की गोली दोनों बदमाशों को लग गई जिससे वो घायल होकर गिर गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। 
पुलिस के मुताबिक दोनों ही शातिर अपराधी हैं जो मेरठ और आसपास के जनपदों में लूट, छिनैती चोरी आदि की घटनाओं को अंजाम देते हैं। साथ ये पुलिस और आयकर विभाग के नाम के फर्जी आईडी कार्ड रखकर लोगों पर रौब गालिब करके उनसे मोटा पैसा ऐंठते थे । इनके पास से कई पुलिस के फर्जी आई कार्ड भी बरामद हुए हैं।

 

No comments