Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

श्रद्धालुओं से भरी हरिद्वार जा रही बस NH-58 पर पलटी, 49 घायल



मुजफ्फरनगर। जनपद के पुरकाजी में NH-58 पर दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके से श्रद्धालुओं को लेकर हरिद्वार जा रही एक टूरिस्ट बस  आज सुबह तड़के करीब 5:30 बजे अचानक अनयंत्रित होकर सड़क किनारे 25 फुट नीचे खाई में पलट गई। यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर लोग सहायता के लिए दौड़े। कुल 49 घायलों को उपचार के लिए पुरकाजी हास्पिटल में भर्ती कराया गया, जिनमें से 13 की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने हायर मेडिकल सैंटर रैफर कर दिया। इस दौरान घायलों में चीख पुकार मची रही। सूचना पर एसएसपी सुधीर कुमार सिंह समेत वरिष्ट अधिकारी मौके पर पहुंचे।

मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली के गोविन्दपुरी से एक टूरिस्ट बस देर रात हरिद्वार के लिए चली थी। बस में लगभग 60 यात्री सवार थे। बस पुरकाजी बाईपास पर हरैंटी गांव के पुल के पास सुबह साढे पांच बजे के लगभग उक्त बस चालक को अचानक झपकी लगने के चलते बस अंसतुलित होकर राजमार्ग किनारे करीब 25से 30 फुट गहरी खाई में जा गिरी। इस दौरान चीख पुकार मच गई। घटना पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसपर डायल सेवा तुरंत मौके पर पहुंची। जिसके बाद अफसरों को सूचना दी गई। पुरकाजी पुलिस के साथ ही एसएसपी, एसपी सिटी, एसडीएम सदर समेत अफसर मौके पर पहुंचे। पुलिस व डायल सेवा ने घायलों को पुरकाजी अस्पताल पहुंचाया। जहां पहुंचे कुल 49 घायलों में से 13 को प्राथमिक उपचार के बाद मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल रेफर किया गया। अफसर मामले की निगरानी कर रहे है।पुलिस ने क्रेन बुलाकर बस को खाई से निकलवाया।

No comments