अनाज की दुकान में अचानक हुए विस्फोट से मची भगदड़, दो घायल
सागर। जनपद के बंडा कृषि उपज मंडी के पास अचानक विस्फोट होने से भगदड़ मच गई, वही आस-पास बनी दुकानों में बैठे लोगों में दहशत का माहौल बन गया। कुछ देर बाद लोग विस्फोट होने वाली दुकान के पास पहुंचे तो देखा कि विस्फोट से शैलेंद्र जैन (52) व मुकेश जैन माखन घायल पड़े है। लोगों ने तुरंत दोनों को इलाज के लिए प्राथमिकस्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद शैलेंद्र जैन एवं मुकेश जैन को जिला चिकित्सालय भेज दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही एस डी एम विनय द्विवेदी ,एसडीओपी संतोष डेहरिया, थाना प्रभारी सतीश सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस द्वारा दुकानों को सील कर सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई है। पुलिस के मुताबिक पटकने वाले बम (पत्थर फोड़ ) से दबाव के कारण विस्फोट हुआ है लगभग इसकी मात्रा एक बोरी थी। घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक नारायण प्रजापति जनपद अध्यक्ष देव प्रशांत सिंह जिला पंचायत सदस्य तरवर सिंह जिला उपाध्यक्ष रणवीर सिंह डिलाखेडी युवजन सभा जिला अध्यक्ष राजेश आठिया भी घटनास्थल पर पहुंचे।
... रिपोर्ट - हेमंत आठिया। (सागर मध्यप्रदेश)
No comments