गणेश विसर्जन के दौरान मटकी बांध रहे युवक की गिरने से मौत
घटना नगर के हरदोई उन्नाव मार्ग की है जहां पर आज गणेश विसर्जन की जोरशोर से तैयारियां चल रही थी। इसी दौरान हटिया बांगरमऊ निवासी दुर्गेश (18) पुत्र राकेश अपने साथियों संग हरदोई-उन्नाव मार्ग पर 25 फीट की ऊँचाई से मटकी बांध रहा था, अचानक बैलेंस बिगड़ने की वजह से वह सिर के बल जमीन पर गिर गया। सिर में गंभीर चोट आने की वजह से बेहोश हो गया। मौके पर मौजूद दुर्गेश के साथियों ने उसे तुरंत इलाज के लिए बांगरमऊ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकरी पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। फ़िलहाल मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
... रिपोर्ट - रियाजुल हसन। (गंजमुरादाबाद)

No comments