चकलवंशी/उन्नाव। क्षेत्र के कस्बा चकलवंशी में मंगलवार को चौथे दिन गणेश महोत्सव में कस्बे के विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्याक्ष बद्री मिश्रा व कस्बे वासियो ने कस्बे में गणेश जी की यात्रा निकाल पूरे कस्बे में भृमण के बाद गंगा तट पर मूर्ति विसर्जन किया।
इस दौरान कस्बे के लोगो ने जगह-जगह प्रसाद भी वितरित किया। इस मौके पर कस्बे के प्रतीक जयसवाल, जगदीश, अजय जयसवाल, कन्हाई जयसवाल, राहुल गुप्ता, कर्मवीर सिंह, कुलदीप सिंह चौहान, विन्दे गुप्ता, सचिन जयसवाल, आदि लोगो ने हनुमान जी के मन्दिर पर सभी कस्बे वासियो को ठंडा व प्रसाद का वितरण किया। वही गांव के सैकड़ों भक्तो के साथ यात्रा निकालकर दूर दराज से आये सैकड़ों भक्तो ने बड चढकर हिस्सा लिया।
... रिपोर्ट - सनी सिंह। (चकलवंशी)
No comments