लगातार पेट्रोल-डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों को देखते हुए कांग्रेस ने किया भारत बंद का आवाहन
देवरी कला । पेट्रोल डीजल व गैस की बढ़ती महंगाई को देखते हुए कांग्रेस द्वारा भारत बंद का आव्हान किया गया। कांग्रेस पार्टी देवरी विधायक हर्ष यादव के नेतृत्व में नगर बन्द का आयोजन किया गया।
उन्होंने सरकार की नीतिओ को गलत बताते हुए सरकार की नीतियों को विकास विरोधी बताई। उन्होंने कहा ऐसी बढ़ती महंगाई में आमजनो का जीवन जीना मुश्किल हो रहा है। इस दौरान नगर में सारी दुकाने प्रतिष्ठान आदि बन्द दिखाई दिए और नगर बन्द का असर साफ नजर आया।
...रिपोर्ट - राकेश यादव। (देवरी सागर मध्यप्रदेश)
No comments