Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

एकतरफा प्यार में पागल सिरफिरे आशिक ने छात्रा की चाकू से गोदकर की हत्या




कानपुर। काकादेव में एकतरफा प्यार में पागल सिरफिरे आशिक ने बीए की छात्रा को घर में अकेला पाकर छेड़छाड़ की। लड़की के विरोध करने पर दुपट्टे से गला कसने का प्रयास कर चाकू से गोद दिया। जिसके कुछ देर बाद घर पहुंचे पिता बेटी को लहूलुहान हालत में देख एलएलआर अस्पताल (हैलट) में भर्ती कराया। जहां देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई।
मिली जानकारी के मुताबिक काकादेव निवासी टेंपो चालक के परिवार में पत्नी व दो बेटियां थी। पत्नी घरों में चौका बर्तन करती हैं। शनिवार सुबह मां काम पर गई थी, वही छोटी बेटी ननिहाल में थी। बड़ी बेटी छत पर कपड़े धो रही थी। और पिता टीवी मैकेनिक को बुलाने गए थे। जब वह लौटे तो छत पर बेटी को लहूलुहान अवस्था में पड़ा देख उनके होश उड़ गए। लड़की के गले पर किसी रस्सी से कसने के निशान थे और पेट में चाकू से कई वार किए गए थे। पिता ने पुलिस को सूचना देकर तुरंत बेटी को एलएलआर अस्पताल में भर्ती कराया।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी युवक अजय बेटी पर दोस्ती करने का दबाव बना रहा था। बेटी के मना करने के बाद भी वह पीछा करता था। सुबह पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने उसे घर से निकलते हुए देखा है। चौकी पर ही पिता ने आरोपित के खिलाफ तहरीर दी। जिस पर कातिलाना हमले व छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने अजय की तलाश शुरू की। साथ ही पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच की।

No comments