IPS सुरेंद्र दास के कई अंगो ने काम करना किया बंद
कानपुर। सल्फास खाकर आत्महत्या का प्रयास करने वाले आइपीएस सुरेंद्र दास की हालत सुधरने का नाम नहीं ले रही। अस्पताल के सीएमएस डॉ० राजेश अग्रवाल के मुताबिक सुरेंद्र दास के शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया है। उन्होंने बताया कि उनके एक पैर में ब्लड की सप्लाई नही हो रही है। जिसके बाद डाक्टरों की टीम ने आकस्मिक ऑपरेशन शुरू कर दिया है। रीजेंसी अस्पताल में जीवन रक्षक प्रणाली के सहारे डॉक्टरों की टीम के साथ इलाज कर रहे मुंबई से आए डॉ० प्रणव ओझा का कहना है कि आइपीएस सुरेंद्र के लिए अगले 16 घंटे बेहद महत्वपूर्ण हैं।
शनिवार शाम तक एक्मो मशीन हटाने के बाद शरीर के अंगों की क्रियाशीलता और क्षमता देखकर कुछ कहा जा सकेगा। अस्पताल के सीएमएस डॉ० राजेश अग्रवाल ने बताया कि एक्मो मशीन से ऑर्गन्स का डैमेज कंट्रोल किया जा रहा है। ताकि हार्ट और लंग्स को सपोर्ट मिलने पर ज्यादा प्रेशर न पड़े और रिकवरी जल्दी हो। रिकवरी कितनी हुई है, यह एक्मो मशीन हटने के बाद ही बताया जा सकेगा। उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनके शुभ चिंतक सोशल मीडिया पर उनके शीघ्र ठीक होने की कामनाएं कर रहे हैं।

No comments