छात्रों ने रैली निकाल नागरिकों को किया जागरूप
लखीमपुर खीरी। 15 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2018 तक 26
यूपी बटालियन एन0सी0सी0 के कैडेटों द्वारा कमान अधिकारी कर्नल आलोक राज के
नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा चलाये गये महा स्वच्छता
अभियान रैली शहर के स्थानीय इण्टर कालेजों के एन0सी0सी0 छात्रों के द्वारा
रैली निकाल कर नागरिकों एवं बच्चों, बूढे और सभी व्यक्तियों को साफ सफाई
रखने के बारे में भी सफाई की भालि भाति प्रकार की जानकारी दी। सफाई न रखने
से उनके स्वास्थ्य पर क्या प्रभाव पड़ता है। इस बात को दर्शाते हुए शहर में
रैली निकाली गई। इस महास्वच्छता अभियान एवं रैली में एन0सी0सी0 कैडेटो
द्वारा बताया गया कि जहां आप रहते है। वहां की साफ सफाई, गंदे शौचालय का
इस्तेमाल करना, पॉलीथीन (पन्नी) का प्रयोग न करना और इनके दुष्प्रभाव के
बारे में जानकारी दी इसके सही उपयोग और लाभ बताए। किया
कर्नल आलोक राज कमान अधिकारी ने रैली में आये हुए सभी कैडेटों की प्रंशसा
की और रैली में आए हुए कैडेटों से भी अपने आस पास सफाई रखने की आग्रह किया।
रैली में स्थानीय कालेजों के एन0सी0सी0 आफीसर कैप्टन शशी प्रभा, कैप्टर
राज कुमार, ले0संजय कुमार, थर्ड आफिसर बीके वर्मा, थर्ड ऑफिसर श्रीराम एवं
पी0आई0 स्टाफ सुबेदार मेजर इशेर दास, सुबेदार सोमप्रकाश, सुरेश कुमार, लाल
सिंह, एवं बी0एच0एम0यतेन्द्र सिंह, हवलदार आइन्द्रा हंग जबेगू, हवलदार
वीरेन्द्र खत्री, भूपाल रॉय, कुमार सुब्बा, नीरज कुमार सिंह और सिविल स्टाफ
ने भाग लेकर स्वच्छता अभियान की शुरूआत की।
... रिपोर्ट - हिमांशु श्रीवास्तव। (लखीमपुर)

No comments