जनपद में शारदा नदी के पानी से हो रही कटान के चलते मचा हाहाकार
लखीमपुर खीरी। जनपद में शारदा नदी का कहर जारी है। नदी के पानी से हो रही कटान से चारों ओर हाहाकार मचा हुआ है। नदी के सितम के चलते लोगों ने अपना मकान खुद ही तोड़ लिए जो नही तोड़ पाया, उसके मकानों को नदी ने खुद ही आगोश में ले लिया। फूलबेहड़ इलाके के जंगल नम्बर 11 से दहशत और डर की एक ऐसी भयावह तस्वीर सामने आई जो कि आपको हिलाकर रख देगी। शारदा नदी के कटान में पक्का मकान ताश के पत्तो की तरह भरभरा कर नदी में समा गया वो भी महज कुछ ही सेकेंडो में। जी हां यह कोई महज इत्तेफाक नहीं बल्कि यह हकीकत है और यही नहीं इस तरह खौफनाक तस्वीरे आप साफ देख सकते हैं लखीमपुर खीरी जिले में जहां जंगल नम्बर 11 में शशिकांत नामक ग्रामीण को पीएम आवास मिला था लेकिन उसे क्या पता है उसके नसीब में छत है ही नही। पहले गरीबी का दंश फिर अब नदी से बर्बादी का दंश।
... रिपोर्ट - हिमांशु श्रीवास्तव। (लखीमपुर खीरी)
No comments