दीन दयाल उपाध्याय की जन्मशताब्दी पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होगी प्रतियोगिताएं
लखीमपुर खीरी। जिला
क्रीडाधिकारी सुनील कुमार भारती ने बताया खेल निदेशालय के निर्देशों के
अनुपालन में पं0 दीन दयाल उपाध्याय जी की जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर जिला
खेल कार्यालय, लखीमपुर खीरी के तत्वाधान में जिला स्तरीय जूनियर बालक हॉकी
प्रतियोगिता का आयोजन 17 सितम्बर और बालक-बालिकाओ एथलेटिक्स प्रतियोगिता का
आयोजन 18-19 सितम्बर को प्रतियोगता का आयोजन प्रातः 10 से स्पोर्ट्स
स्टेडियम लालपुर में किया जा रहा है। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान
प्राप्त करने वाले खिलाडि़यों को नकद पुरस्कार प्रदान किये जायेगे।
.... रिपोर्ट - हिमांशु श्रीवास्तव। (लखीमपुर खीरी)

No comments